भरतपुर , नवम्बर 01 -- राजस्थान में हो रहे पंचायत चुनाव में तीन नवम्बर को धौलपुर, बाड़ी एवं सैंपऊ पंचायत समिति के लिए जिले में प्रथम चरण के होने वाले मतदान के दौरान पुलिस के 2020 अधिकारी एवं जवान 426 मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे।
पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने रविवार को बताया कि जिला पुलिस के साथ आरएएसी धौलपुर, अमृता देवी बटालियन, कोटा पुलिस, धौलपुर, कोटा एवं अजमेर के होमगार्ड और पुलिस दूरसंचार के जवानों की चप्पे चप्पे पर निगरानी रहेगी।
उन्होंने बताया कि संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों पर अतिरिक्त सशस्त्र बल की तैनाती के साथ 49 पुलिस दल निरंतर गश्त करेंगे। संपूर्ण चुनावी व्यवस्था की निगरानी एवं प्रभावी संचालन के लिए चार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं सात उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी तैनात रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित