भरतपुर , अक्टूबर 03 -- राजस्थान में धौलपुर में तीर्थराज मचकुंड सरोवर के घाट नंबर छह के पास शनिवार को एक अज्ञात बुजुर्ग महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गयी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सरोवर में सिक्के बीनने वाले बच्चों ने पानी में शव देखकर मचकुंड चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महंत कृष्णदास की मौजूदगी में सरोवर से मृतक का शव निकवाया। महिला की उम्र करीब 75 वर्ष बताई गई है।
पुलिस ने शव जिला अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। पुलिस महिला की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। बुजुर्ग महिला को शुक्रवार शाम करीब मचकुंड के आसपास घूमते हुए देखा गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित