भरतपुर , जून 11 -- राजस्थान में धौलपुर के युवा क्रिकेटर रजत बघेल का आगामी श्रीलंका दौरे के लिए घोषित भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन होने की घोषणा के बाद धौलपुर सहित भरतपुर सम्भाग के खिलाड़ियों, खेल संगठनों और क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह की लहर दौड़ गयी है।

रजत बघेल छह जुलाई से श्रीलंका में होने बाले एकदिवसीय मुकाबले में भारतीय अंडर-19 टीम की तरफ से खेलेंगे। धौलपुर क्रिकेट एसोसिएशन के सूत्रों ने बताया कि इससे पहले रजत राजस्थान अंडर-16 टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उन्होंने अपने करियर में दो बार तिहरे शतक लगाकर क्रिकेट जगत में अलग पहचान बनाई। उनकी इसी निरंतरता और प्रतिभा ने उन्हें राष्ट्रीय टीम तक पहुंचाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित