धुले , जून 12 -- महाराष्ट्र में धुले जिले के शिरपुर तालुका में सावरगांव के पास शिरपुर-चोपड़ा हाईवे पर शुक्रवार को केमिकल से भरा एक ट्रक पलट जाने के बाद उसमे आग लग गई। सुबह हुई इस घटना से सावरगांव में अफरातफरी मच गई है।
इस हादसे के बाद हाईवे पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। ड्राइवर और कंडक्टर दोनों कूदकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे। थलनेर पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, जब केमिकल से भरा ट्रक चोपड़ा से शिरपुर की ओर जा रहा था तब एक अज्ञात वाहन के अचानक सामने आने से वह बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गया और उसमें आग लग गई। आग कुछ ही मिनटों में तेज़ी से फैल गई और ट्रक जलकर राख हो गया। इस अचानक हुई घटना के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। आज सुबह हुई इस घटना से सावरगांव में अफरातफरी मच गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित