रायचोटी , मार्च 15 -- न्ध्र प्रदेश में अन्नामय्या जिले के पुंगनूर में रविवार को एक मोटरसाइकिल से निकले धुएं में सांस लेने से चार लोगों की मौत हो गई जिनमें तीन भाई-बहन और उनके दादाजी शामिल है।
पुलिस ने बताया कि मुरली ने अपनी मोटरसाइकिल की मरम्मत करवाई और उसे अपने घर के एक कमरे में खड़ी कर दी। मैकेनिक की सलाह पर उसने रात भर इंजन चालू रखा। मुरली के पिता रामनाचंद्रैया, बेटा कार्तिक, जुड़वां बेटियां चरिता और चंद्रना उसी कमरे में सो रहे थे जहां मोटरसाइकिल खड़ी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित