देहरादून , मई 29 -- उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और चिह्नित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय मुख्य संरक्षक धीरेंद्र प्रताप ने राज्य आंदोलनकारियों से नए आंदोलन के लिए तैयार रहने का शुक्रवार को आह्वान किया।

वह आज देहरादून कलेक्ट्रेट स्थित शहीद स्मारक में राज्य आंदोलनकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित