चंडीगढ़ , अप्रैल 17 -- हरियाणा में सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने राज्य की मंडियों में गेहूं खरीद की धीमी रफ्तार और अव्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है।
कुमारी सैलजा ने कहा कि रिकॉर्ड आवक के बावजूद खरीद प्रक्रिया बेहद सुस्त है, जिससे किसानों को अपनी उपज बेचने में दिक्कत हो रही है। कई मंडियों में जगह की कमी के कारण गेहूं खुले में पड़ा है, जिससे फसल खराब होने का खतरा बढ़ गया है।
उन्होंने मांग की कि खरीद प्रक्रिया को तुरंत तेज किया जाए और मंडियों में पर्याप्त स्थान, उठान व भंडारण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि खरीदे गए गेहूं का भुगतान बिना देरी किसानों के खातों में किया जाए, क्योंकि भुगतान में देरी से उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है।
डिजिटल प्रणाली पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि तकनीक को सरल और किसान हितैषी बनाया जाए। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस किसानों की आवाज को और मजबूती से उठाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित