पटना , मार्च 13 -- पटना नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स वसूली के मद्देनजर अब सख़्त और आक्रामक अभियान शुरू कर दिया है।
सम्पत्ति कर वसूली अभियान के तहत पटना नगर निगम ने 12 मार्च को शहर के विभिन्न वार्डों में 6 सदस्यीय धावा दल को रवाना किया गया। ये टीमें उन बड़े बकायेदारों से सम्पति कर की वसूली कर रही है जिन पर 50 हजार रूपये से अधिक का संपत्ति कर बकाया है।
पटना नगर निगम की टीमें अब सीधे बकायेदारों के घर-घर जाकर बकाया संपत्ति कर की वसूली सुनिश्चित कर रही हैं।लगातार दूसरे दिन भी धावा दल द्वारा सम्पत्ति कर वसूली की ।पटना नगर निगम स्पष्ट करता है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर कर जमा नहीं करने वाले संपत्तिधारकों पर तत्काल कुर्की-जब्ती, बैंक खाता फ्रीज, और अन्य राजस्व वसूली की कठोर कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
पटना नगर निगम के नगर आयुक्त द्वारा आज राजस्व संग्रहण से संबंधित समीक्षा बैठक की। बैठक में राजस्व पदाधिकारीतथा कार्यपालक पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे धावा दल के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए बड़े बकायेदारों से कर संग्रहण की कार्रवाई को और तेज़ करें तथा प्रत्येक वार्ड में वसूली अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित