मुंबई , मई 18 -- मध्य मुंबई के धारावी इलाके में अशोक मिल परिसर में बड़ी आग लग गई हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की रिपोर्टें नहीं है।

अग्निशमन दस्ता के मुताबिक आग रविवार रात 10:39 बजे लगी, जिसके बाद कई दमकल टीमों को मौके पर भेजा गया। आग को शुरू में रात 11:04 बजे लेवल-I घोषित किया गया था, जिसे बाद में लेवल-II में बढ़ा दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित