पिथौरागढ़ , अप्रैल 07 -- उत्तराखंड के धारचूला में नदी में छलांग लगाने वाली युवती का मंगलवार को शव बरामद कर लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार धारचूला के बालुवाकोट में सोमवार 06 अप्रैल को एक युवती ने नदी में छलांग लगा ली थी। पिथौरागढ़ आपदा कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही उप निरीक्षक पुष्कर जीना के नेतृत्व में अस्कोट स्थित राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की एक टीम तत्काल मौके पर पहुंची और सघन तलाशी अभियान संचालित किया।

टीम को 06 अप्रैल को सफलता हाथ नहीं लगी। एसडीआरएफ टीम की ओर से मंगलवार को पुनः तलाशी अभियान चलाया गया। आज सफलता हाथ लगी और एसडीआरएफ टीम ने शव को बरामद कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित