देहरादून , जनवरी 30 -- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत से उनके डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने श्री रावत का कुशलक्षेम जाना।
भेंट के दौरान श्री धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
इस अवसर पर उन्होंने अपनी ओर से एक आत्मीय प्रतीक के रूप में अपने खेत में उत्पादित चावल उन्हें भेंट किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भेंट उत्तराखंड की कृषि परंपरा, किसानों की मेहनत और स्थानीय उत्पादों के प्रति सम्मान का प्रतीक है।
श्री रावत ने इस स्नेहिल व्यवहार एवं आत्मीय भेंट के लिए श्री धामी का आभार व्यक्त किया | उन्होंने कहा कि श्री धामी की यह भेंट राजनीतिक परंपराओं में आपसी सम्मान, सद्भाव और शिष्टाचार का एक सुन्दर उदाहरण है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित