नैनीताल , अप्रैल 11 -- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भीमताल में बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ अप्लाइड साइंसेज के वार्षिकोत्सव में हिस्सा लेते हुये शनिवार को नये भवन का उद्घाटन किया और शिक्षा में नवाचार को बढ़ावा देने पर बल दिया।
श्री धामी ने कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान छात्रोंने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार शिक्षा क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने विशेष रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्वांटम टेक्नोलॉजी जैसे आधुनिक विषयों पर ध्यान देने पर जोर दिया।
उन्होंने बताया कि पिछले चार वर्षों में प्रदेश में इंजीनियरिंग कॉलेजों की संख्या में इजाफा हुआ है और उच्च शिक्षा को रोजगारोन्मुख बनाने की दिशा में सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि युवाओं को आधुनिक तकनीकों से जोड़कर उन्हें भविष्य के लिए तैयार किया जा रहा है, जिससे उत्तराखंड के छात्र देश और दुनियामें अपनी पहचान बना सकें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित