अल्मोड़ा , फ़रवरी 21 -- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को अल्मोड़ा के भतरौजखान में रानीखेत के विधायक प्रमोद नैनवाल के भाई सतीश नैनवाल के पीपलपानी में शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की।
श्री धामी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि ईश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दे तथा परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय नैनवाल सामाजिक सरोकारों से जुड़े एक सक्रिय जनप्रतिनिधि थे जिन्होंने क्षेत्र के विकास और जनसेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके असामयिक निधन से क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है।
उन्होंने परिवारजनों को ढांढस बंधाते हुए आश्वस्त किया कि वह दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित