देहरादून , जनवरी 12 -- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सोमवार को यहां के गांधी पार्क में स्वदेशी संकल्प दौड़ का शुभारंभ करते हुए युवाओं से स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर श्री धामी ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनको नमन किया और युवाओं से स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का आह्वान करते हुए इन उत्पादों को बढ़ावा देने वाली संस्थाओं को सम्मानित भी किया।
उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद का उठो, जागो और लक्ष्य की प्राप्ति तक रुको मत का संदेश देश की मजबूत नींव के लिए युवाओं को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित