देहरादून , मार्च 17 -- अविभाज्य उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने आवास में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

श्री धामी ने इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री बहुगुणा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए कहा कि वे एक दूरदर्शी नेता एवं कुशल प्रशासक थे। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में सदैव जनहित को सर्वोपरि रखा और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किया।

श्री बहुगुणा अविभाज्य उत्तर प्रदेश के एक प्रमुख कांग्रेसी नेता और 1973-1975 के वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे थे, जिन्हें 'हिमालय पुत्र' के रूप में जाना जाता है।

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में जन्मे श्री बहुगुणा 1973-1974 और 1974-1975 के बीच दो बार उत्तर प्रदेश का नेतृत्व किया। वह एक स्वतंत्रता सेनानी, कुशल प्रशासक और आपातकाल के दौरान इंदिरा गांधी के खिलाफ रुख अपनाने वाले एक कद्दावर नेता थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित