देहरादून , फरवरी 04 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को कालसी क्षेत्र के क्वानू-मीनस मोटर मार्ग पर बस दुर्घटना में घायल यात्रियों का हाल-चाल जानने के लिए राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। उन्होंने दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

उन्होंने अस्पताल में भर्ती घायलों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात करके उनसे बातचीत की और कुशलक्षेम जाना तथा चिकित्सकों से उपचार की स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने चिकित्सकीय टीम को सभी घायलों को सर्वोत्तम एवं त्वरित उपचार उपलब्ध कराने को कहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित