देहरादून, मार्च 25 -- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशासियों को रामनवमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने बुधवार को कहा कि भगवान श्री राम हमारी आस्था के प्रतीक हैं और उनका आदर्श चरित्र हमें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उनका व्यक्तित्व धैर्य, मर्यादा, त्याग, तपस्या, नैतिक आचरण, सदाचार एवं परोपकार जैसे गुणों का अनुपम उदाहरण है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित