हरिद्वार , अक्टूबर, 24 -- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा घाटों और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए विशेष स्वच्छता अभियान लगातार चौथे दिन शनिवार को भी जारी रहा। मेलाधिकारी कुंभ सोनिका और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में संचालित अभियान के दौरान विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं और संबंधित विभागों ने व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाया। इस दौरान करीब 10 टन गीले एवं सूखे कूड़े का एकत्रीकरण किया गया।

गंगा घाटों, धार्मिक स्थलों और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता सुनिश्चित करने के साथ ही श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। मां गंगा की निर्मलता और तीर्थनगरी की स्वच्छता को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित