चंडीगढ़ , अक्टूबर 02 -- हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने शुक्रवार को अनाज मंडी नारायणगढ़ का दौरा कर धान खरीद व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मंडी में किसानों के लिए किए गए प्रबंधों, धान खरीद और फसल उठान सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को मंडी में किसी प्रकार की परेशानी न हो और खरीद प्रक्रिया सुचारू व पारदर्शी तरीके से संचालित की जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित