चंडीगढ़ , अक्टूबर 2 -- हरियाणा के सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने प्रदेश में धान खरीद प्रक्रिया को लेकर सरकार से किसानों की समस्याएं दूर करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मंडियों में खरीद शुरू होते ही किसानों को पोर्टल, फसल सत्यापन, गेट पास और नमी से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई मंडियों में पोर्टल पर मिसमैच के कारण गेट पास जारी नहीं हो पा रहे हैं, जिससे खरीद प्रभावित हो रही है।

सुश्री सैलजा ने कहा कि किसान पूरे साल मेहनत के बाद फसल मंडी में लेकर आता है, इसलिए खरीद प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और समयबद्ध होनी चाहिए। 'मेरी फसल-मेरा ब्यौरा' और ई-खरीद पोर्टल किसानों की सुविधा के लिए हैं, लेकिन तकनीकी खामियों के कारण किसानों को मंडियों और सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित