चंडीगढ़ , सितंबर 15 -- हरियाणा में एक अक्टूबर से शुरू होने वाली धान की सरकारी खरीद को लेकर राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को मंडियों में किसानों के लिए व्यापक और समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में कृषि विभाग, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड और हरियाणा स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन समेत खरीद प्रक्रिया से जुड़े विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री ने कहा कि किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और गेट पास से लेकर तुलाई तथा भुगतान तक पूरी प्रक्रिया सरल एवं पारदर्शी रखी जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित