नयी दिल्ली , जुलाई 26 -- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस ने राजधानी के विभिन्न इलाकों में "धन्यवाद राहुल गांधी" के होर्डिंग लगाये हैं।
युवा कांग्रेस ने इसे देश भर के छात्रों के संघर्ष और श्री गांधी के नेतृत्व की जीत बताया। दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा देश के छात्रों की ऐतिहासिक जीत है, क्योंकि छात्र ही देश का भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि जिस इस्तीफे को मोदी सरकार में असंभव बताया जा रहा था, उसे छात्रों के संघर्ष और श्री गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संभव कर दिखाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित