धर्मशाला , फरवरी 03 -- हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में एक दुकान में आग लगने से जलकर खाक हो गयी है। आग में करीब पांच लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह एक स्थानीय दुकानदार की दुकान में आग लगी गयी। एक रहवासी ने दुकान में आग लगते देखी और तुरंत उसने दूसरों को बताया, जिससे पास में खड़ी गाड़ियों तक नहीं फैल पाई।

जानकारी मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

अग्निशमन अधिकारी अशोक राणा ने बताया कि विभाग को सुबह करीब 4:45 बजे आग लगने की जानकारी मिली, जिसके बाद एक टीम को गुरुद्वारा रोड, पास की कोतवली इलाके में भेजा गया। दमकलकर्मियों ने बाद में आग पर काबू पा लिया गया। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित