लखनऊ , अक्टूबर 15 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने बुधवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में पार्टी की पत्रिका कमल ज्योति के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष अंक का विमोचन किया।

श्री सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित संगठन है। संघ का प्रत्येक स्वयंसेवक परं वैभवंम नेतुमेतत् स्वराष्ट्रं के संकल्प के साथ वैभवशाली राष्ट्र नवनिर्माण के लिए सतत अग्रसर है। कमल ज्योति का यह अंक संघ की विचारधारा, संघ के कार्य और संघ द्वारा किए गए परिवर्तनों को समझने में पाठकों की सहायता करेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित