भरतपुर , जनवरी 31 -- राजस्थान में भरतपुर के वैर थाना क्षेत्र में शनिवार को भौंडा गांव स्थित चारागाह भूमि पर चल रहे धरने के पास खनन माफिया की गोलीबारी से अफरातफरी मच गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मौके से कई खाली खोखे जप्त किये गये हैं। धरने पर बैठे आक्रोशित ग्रामीणों को समझाया जा रहा है। इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने कहा कि धरना दे रहे ग्रामीणों को डराने एवं उन्हें आतंकित करने के लिए खनन माफियाओं के गुंडों की तरफ से की गई गोलीबारी के दौरान ग्रामीणों की तरफ से किये गए बचाव की वजह से कोई अप्रिय हादसा नहीं हुआ। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित