रांची , मार्च 12 -- झारखंड के डुमरी विधानसभा के विधायक और जेएलकेएम सुप्रीमो जयराम महतो ने आंदोलनकारी शिक्षकों के लिए सरकारी आवास में रात्रि विश्राम की व्यवस्था करवाया।

श्री महतो ने आज धुर्वा स्थित विधायक आवास में 70 आंदोलनकारी शिक्षकों के रहने की व्यवस्था कर दी। इन सभी महिला और पुरूष शिक्षकों ने बुधवार की रात जयराम महतो के सरकारी आवास में रात्रि विश्राम किया।

श्री महतो ने बताया कि विधानसभा परिसर में मेरे सरकारी आवास में रात्रि विश्राम कर रहे है ये 70 वोकेशनल (व्यावसायिक) आंदोलकारी शिक्षक है, इसमें महिला शिक्षक भी हैं,ये शिक्षक 12 महीना से बकाया वेतन देने एवं मानदेय वृद्धि को लेकर विधानसभा के बाहर आज से अनिश्चितकालीन धरना दे रहे है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित