धमतरी , दिसंबर 14 -- ) छत्तीसगढ़ के धमतरी ने लाइसेंसी पिस्तौल से फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर डालना एक युवक को महंगा पड़ गया है। प्रशासन ने उसका लाइसेंस रद्द कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कलेक्टर ने शुभम सोनी नामक युवक के पिस्तौल का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। बताया जा रहा है कि शुभम ने आत्मरक्षा के उद्देश्य का हवाला देकर पिस्तौल का लाइसेंस प्राप्त किया था, लेकिन इसके विपरीत वह सार्वजनिक और अन्य स्थानों पर फायरिंग करता था तथा उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालता था।

प्रशासन के संज्ञान में मामला आने के बाद जांच की गयी, जिसमें यह स्पष्ट हुआ कि युवक द्वारा हथियार का उपयोग नियमों के विरुद्ध एवं अत्यंत गैर-जिम्मेदाराना तरीके से किया गया। इस कृत्य को आमजन की सुरक्षा के लिए गंभीर और खतरनाक लापरवाही मानते हुए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित