धमतरी , दिसंबर 14 -- धमतरी शहर में फर्जी आईटी जांच के नाम पर ठगी और घर में घुसपैठ का मामला सामने आया है। पैथोलॉजिस्ट डॉ. दिलीप राठौर के निवास पर खुद को आयकर विभाग का अधिकारी बताकर घर में घुसे छह-सात अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली थाना में एफआईआर दर्ज की गई है।

घटना के 26 दिन बाद पीड़ित डॉक्टर ने थाने पहुंचकर आज शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीर मानते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की पांच अलग-अलग धाराओं के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित