धमतरी , जून 06 -- छत्तीसगढ़ के कृषि प्रधान जिले धमतरी में अब किसानों की उपज सुरक्षित रखने और व्यापार को नई गति देने के लिए आधुनिक भंडारण और लॉजिस्टिक्स व्यवस्था विकसित की जा रही है। राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ (एनसीसीएफ) और छत्तीसगढ़ राज्य भंडारण गृह निगम की संयुक्त पहल से जिले में 30 हजार मीट्रिक टन की अतिरिक्त वैज्ञानिक भंडारण क्षमता तैयार हो रही है।

पिछले वर्षों में रबी फसलों, खासकर चने के रिकॉर्ड उत्पादन के दौरान भंडारण की कमी एक बड़ी चुनौती थी। उपज को दूसरे जिलों में भेजने की मजबूरी किसानों और सहकारी संस्थाओं दोनों के लिए बोझ साबित हुई। इस अनुभव से सीखते हुए प्रशासन ने जिले में स्थायी और आधुनिक भंडारण अधोसंरचना विकसित करने की योजना बनाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित