धमतरी , मई 03 -- छत्तीसगढ़ के धमतरी शहर में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना रत्नाबांधा चौक स्थित सिग्नल के सामने हुई, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

पुलिस के अनुसार, सिग्नल बंद होने के बावजूद बाइक सवार ने ओवरटेक करने की कोशिश की, इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे के बाद युवक काफी देर तक ट्रक के नीचे फंसा रहा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने युवक को बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

कोतवाली पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित