धमतरी , अक्टूबर 12 -- धमतरी जिले में छेड़छाड़ के मामले में फरार चल रहे भाजपा नेता को बोराई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मनोहरदास मानिकपुरी के रूप में हुई है जो भाजपा के बेलरगांव मंडल अध्यक्ष पद पर थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सात अक्टूबर को आरोपी के खिलाफ एक आदिवासी महिला ने छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की जानकारी मिलते ही आरोपी नेता फरार हो गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित