धमतरी , मार्च 31 -- छत्तीसगढ़ के धमतरी नगर निगम में रिक्शा खरीदी को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद के बीच अब जांच रिपोर्ट में खरीदे गए सभी रिक्शा गुणवत्ता पर खरे नहीं उतरे है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर निगम ने लगभग आठ महीने पहले बिलासपुर की एक कंपनी से करीब 20 लाख रुपये की लागत से 80 रिक्शा खरीदे थे। हालांकि, खरीदी के कुछ ही महीनों बाद इन रिक्शाओं की गुणवत्ता को लेकर लगातार शिकायतें मिलने लगी थीं।

शिकायतों के मद्देनज़र रायपुर से पहुंची जांच टीम ने मामले की जांच की। जांच रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से सभी 80 रिक्शाओं को गुणवत्ताहीन और मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया है।

मामले पर नगर निगम प्रशासन का कहना है कि सभी रिक्शा को कंपनी को वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित