धमतरी, फरवरी 21 -- ) छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए गांजा बेचने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए कुरूद पुलिस ने आरोपियों को गांजा बेचते हुए रंगे हाथों धर दबोचा। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 1045 ग्राम गांजा, नगदी राशि तथा मोबाइल फोन सहित कुल 30,440 रुपये मूल्य का सामान जब्त किया गया। पकड़े गए तीनों आरोपियों के विरुद्ध एऩीपीएस कानून के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी इसी तरह लगातार जारी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित