धमतरी , अप्रैल 01 -- छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से लगे ग्राम आमदी नगर पंचायत क्षेत्र में लंबे समय से लंबित 4-लेन सड़क निर्माण के लिए 21 करोड़ 19 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गयी है।
यह जानकारी आज विभाग ने दी।
गौरतलब है कि ग्रामवासी पिछले कई वर्षों से सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। इसी कड़ी में नगर पंचायत अध्यक्ष एवं पार्षदगण ने महापौर रामू रोहरा के निवास पहुंचकर सड़क निर्माण को लेकर चर्चा की थी।
श्री रामू रोहरा ने बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री से लगातार संवाद किया गया, जिसके परिणामस्वरूप वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन सड़क निर्माण को स्वीकृति मिल गई।
इस स्वीकृति से क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है और जल्द ही सड़क निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित