सिरसा , फरवरी 15 -- हरियाणा में महिला विरुद्व अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला की सदर थाना सिरसा पुलिस ने धमकी देकर ब्लैकमेल कर नाबालिग से दुष्कर्म करने के गंभीर मामले में मुख्य आरोपी सहित तीन युवकोंं को गिरफ्तार किया है ।

विस्तृत जानकारी देते हुए सदर थाना में तैनात उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता नाबालिग अपने परिजनों के साथ थाना में आकर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 9वीं कक्षा की विद्यार्थी हूं और मैं मनीष नाम के लड़के को काफी दिनों से जानती हूं जो बस का ड्राइवर है।

गत 13 फरवरी को मनीष ने मुझे फोन पर धमकी देते हुए कहा कि आज आप मेरे साथ चलो नहीं तो मैं हम दोनों की बाते तुम्हारे परिवार वालों को बता दूंगा । जब मैं स्कूल जाने के लिए घर से निकली तो मनीष व उसके दो अन्य दोस्त घर के सामने गाड़ी लेकर खड़े थे । पीड़ित ने बताया कि मुझे गाड़ी में बैठा कर खेतों में ले गए और खेत में बने कमरे में ले जाकर मनीष ने मेरे साथ दुष्कर्म किया।

सदर थाना पुलिस ने महिला पुलिस एवं महिला अधिवक्ता की मौजूदगी में नाबालिग द्वारा दिए गए बयानों व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी युवकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता व पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की।

जांच के दौरान सदर थाना सिरसा पुलिस की एक टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नाबालिगा को धमकी देकर दुष्कर्म करने के आरोप में मुख्य आरोपी मनीष उर्फ मोनू पुत्र जय सिंह निवासी गांव जमाल को गिरफ्तार कर लिया है । जबकि वारदात में संलिप्त दो अन्य आरोपी सुमित पुत्र रमेश कुमार व अजहरुद्दीन पुत्र इकबाल खान निवासियां गांव जमाल को भी गिरफ्तार किया गया हैं ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित