मुंबई , अक्टूबर 20 -- क्षिण भारतीय सिनेमा के अभिनेता धनुष और ममूटी की आगामी फिल्म 'ओम: चैप्टर 1: उधिरम - द ब्लड वुड' का दूसरा गाना 'वीझा वीरा' रिलीज़ हो गया है। साई अभ्यंकर के संगीत से सजे इस गाने में दमदार बीट्स और ऊर्जावान संगीत का मेल देखने को मिलता है। इससे पहले फिल्म का थीम रिलीज़ किया गया था, जिसे श्रोताओं से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी।

फिल्म के संगीत का सफर धनुष के जन्मदिन पर रिलीज़ हुए पहले गाने 'अलाका लूवा' से शुरू हुआ था। अपनी आकर्षक धुन और ऊर्जावान अंदाज के कारण इस गाने ने सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल की थी। अब 'वीझा वीरा' की रिलीज़ से फिल्म के संगीत को लेकर दर्शकों का उत्साह बढ़ने की उम्मीद है।

आरटेक स्टूडियोज की संस्थापक और फिल्म की निर्माता श्रद्धा अग्रवाल ने कहा कि 'अलाका लूवा' को दर्शकों से मिले प्यार से पूरी टीम उत्साहित है। 'वीझा वीरा' का थीम जारी होने के बाद श्रोताओं ने पूरे गाने को सुनने की इच्छा जताई थी। उन्होंने उम्मीद जताई कि साई अभ्यंकर के संगीत से सजा यह नया गाना भी दर्शकों को पसंद आएगा।

राजकुमार पेरियासामी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में धनुष और ममूटी के साथ साई पल्लवी, श्रीलीला, नसीरुद्दीन शाह और इंद्रन्स भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। आरटेक स्टूडियोज के प्रेजेंटेशन और वंडरबार फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्माण श्रद्धा अग्रवाल, धनुष और अजमत जगमग ने किया है। श्रेयस श्रीनिवासन और संदेश अग्रवाल सह-निर्माता हैं, जबकि विशु रामास्वामी क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं।

बहुभाषी फिल्म 'ओम: चैप्टर 1: उधिरम - द ब्लड वुड' 20 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित