धनबाद , फरवरी 25 -- झारखंड के धनबाद में कोर्ट परिसर में बुधवार को बम मिलने की सूचना के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए और एहतियातन पूरे परिसर को खाली कराया गया।

सभी वकीलों, न्यायालय कर्मचारियों और आगंतुकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। सुरक्षा एजेंसियां कोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चला रही हैं।

पुलिस ने आम लोगों से शांति बनाए रखने और अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बम की सूचना वास्तविक है या महज अफवाह। मामले की जांच जारी है और एहतियात के तौर पर कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित