मुंबई , नवंबर 04 -- नमोल टीवी के धारावाहिक 'हमारी राधा' में गिरधर की भूमिका निभा रहे अभिनेता अक्षय म्हात्रे ने धनतेरस के महत्व और इसे मनाने के अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यह त्योहार केवल सोना-चांदी खरीदने तक सीमित नहीं है, बल्कि जीवन में सकारात्मकता, खुशहाली और समृद्धि का स्वागत करने का अवसर भी है।दिवाली के प्रमुख त्योहारों में शामिल धनतेरस के अवसर पर अक्षय ने कहा कि यह पर्व दीपावली की शुभ शुरुआत का प्रतीक है। इस दिन लोग सोना, चांदी या अन्य शुभ वस्तुएं खरीदकर घर लाते हैं और सुख-समृद्धि तथा सौभाग्य के लिए पूजा-अर्चना करते हैं।
अक्षय म्हात्रे ने कहा, "धनतेरस मेरे लिए बेहद खास है। मेरा मानना है कि यह त्योहार सिर्फ सोना खरीदने तक सीमित नहीं है, बल्कि अपने जीवन में सकारात्मकता और खुशहाली का स्वागत करने का अवसर भी है। घर में लाई गई वस्तु से जुड़ी भावना और विश्वास सबसे ज्यादा मायने रखते हैं। इस त्योहार के साथ उत्साह, रौनक और अपनों से मिलने-जुलने की खुशियां शुरू हो जाती हैं।"उन्होंने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि सबके जीवन में खुशियां, अच्छी सेहत और समृद्धि आए तथा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहे।
धारावाहिक 'हमारी राधा' में इन दिनों गिरधर की जिंदगी में रिश्तों का नया मोड़ देखने को मिल रहा है। गिरधर शनाया (वैदेही नायर) के करीब आ रहा है, जबकि उसके धोखे से आहत राधा (सिमरन कौर) ने उससे मुकाबला करने और उसे वापस पाने के लिए आगे बढ़ने का फैसला किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित