नॉर्थ साउंड , जून 26 -- धनंजय डीसिल्वा (120), दिनेश चांदीमल (54) और सोनल दिनुशा (43) की शानदार पारियों के दम पर श्रीलंका पहले टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल समाप्त होने के समय वेस्टइंडीज के खिलाफ 308 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
वेस्टइंडीज ने गुरुवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 42 रन के स्कोर तक अपने तीन विकेट गवां दिये। पथुम निसंका (दो) , निशान मदुश्का (23) और कामिंडु मेंडिस (शून्य) पर आउट हुए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये धनंजय डीसिलवा ने निदेश चांदीमल के साथ पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी हुई। 25वें ओवर में शमार जोसेफ ने चांदीमल को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसी ओवर में उन्होंने कुसल मेंडिस (शून्य) का भी शिकार कर लिया। चांदीमल ने 67 गेंदों में आठ चौकों की मदद से 54 रन बनाये। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये सोनल दिनुशा ने धनंजय डिसिल्वा के साथ 99 रन जोड़कर श्रीलंका का स्कोर 200 रनों के पार पहुंचाया। सोनल दिनुशा (43) रन बनाकर आउट हुये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित