जयपुर , मार्च 07 -- देश की अग्रणी पर्यावरण-संवेदनशील होटल श्रृंखलाओं में एक 'द फर्न होटेल्स् एण्ड रिज़ॉर्टस्' ने शनिवार को जयपुर में अपना पांचवां 'फर्न नेस्ट रिज़ॉर्ट जयपुर' लॉन्च किया।
द फर्न होटल्स एंड रिज़ॉर्ट्स के प्रबंध निदेशक सुहैल कन्नमपिल्ली ने बताया कि इस लॉन्च के साथ, द फर्न होटेल्स् एण्ड रिज़ॉर्टस् के अब जयपुर में पांच होटल और पूरे राजस्थान में 17 होटल (संचालित और जल्द खुलने वाले) हो गये हैं, जिससे इस क्षेत्र में ब्रांड की मजबूत उपस्थिति और विस्तार को बल मिला है। उन्होंने कहा कि भारत का आतिथ्य क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहा है और जयपुर जैसे पर्यटन स्थल घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह के यात्रियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण केन्द्र बन रहे हैं। हमारा उद्देश्य ऐसे हॉस्पिटैलिटी अनुभव प्रदान करना है, जो कुशल सेवा, सोच-समझकर बनायी गयी सुविधाओं और उत्कृष्ट लोकेशन का संयोजन हों ताकि आधुनिक यात्रियों की अपेक्षाओं को पूरा किया जा सके।
उन्होंने बताया कि होटल में 107 सुव्यवस्थित कमरे और सुइट्स हैं, जो विभिन्न श्रेणियों में उपलब्ध हैं। हर आवास को आराम, उपयोगिता और आधुनिक डिजाइन के संतुलन के साथ तैयार किया गया है। डाइनिंग विकल्पों में दर्पण नामक मल्टी-कुज़ीन रेस्तरां शामिल है, जिसकी प्रेरणा चांद बावड़ी की वास्तुकला की भव्यता से ली गयी है।
इस अवसर पर संस्कृति बिल्ड-देव प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक संचित गुप्ता ने कहा, " हमें द फर्न होटेल्स् एण्ड रिज़ॉर्टस् के साथ साझेदारी कर 'द फर्न नेस्ट रिज़ॉर्ट जयपुर', सीरीज़ बाय मैरियट के लॉन्च पर गर्व है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित