हनुमानगढ़ , जनवरी 27 -- राजस्थान में वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत मंगलवार को द्वारका-नागेश्वर-सोमनाथ के लिए विशेष ट्रेन हनुमानगढ़ जंक्शन से रवाना हुई।

इस ट्रेन को श्रीयादे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रह्लाद राय टाक ने झंडी दिखाकर रवाना किया। हनुमानगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन से इस ट्रेन में श्रीगंगानगर जिले के 167 एवं हनुमानगढ़ जिले के 133 यात्री सवार हुये। इसके अलावा बीकानेर रेलवे स्टेशन से 350 और जोधपुर के भक्त की कोठी रेलवे स्टेशन से 320 यात्रियों सहित कुल 970 वरिष्ठजन देश के उक्त प्रसिद्ध तीर्थस्थलों के दर्शन करेंगे।

यह ट्रेन एक फरवरी को वापस हनुमानगढ़ पहुंचेगी। ट्रेन में यात्रियों की देखरेख के लिये एक ट्रेन प्रभारी, प्रत्येक कोच में दो अनुदेशक एवं एक डॉक्टर एवं दो नर्सिंग कर्मचारी भी साथ भेजे गये हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित