चेन्नई , फरवरी 28 -- तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रमुक ने आने वाले विधानसभा चुनावों से पहले अपनी मुख्य सहयोगी कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे पर पहले राउंड की औपचारिक बातचीत की।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) द्वारा गठबंधन सहयोगियों के साथ बातचीत करने के लिए बनाई गई पांच सदस्यों वाली सीट बंटवारे पैनल की अध्यक्षता पार्टी के तमिलनाडु के चुनाव प्रभारी गिरीश चडोनकर ने की। श्री चडोनकर ने द्रमुक मुख्यालय में कमेटी की अध्यक्षता कर रहे लोकसभा सांसद और पार्टी कोषाध्यक्ष टीआर बालू से मुलाकात की। बातचीत के बाद पत्रकारों से बात करते हुए तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के सेल्वापेरुंथगई और चडोनकर ने कहा कि बातचीत अच्छे तरीके से हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित