गोरखपुर , फरवरी 26 -- यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल के डाबला स्टेशन पर दौराई-टनकपुर एक्सप्रेस का प्रायोगिक आधार पर दो मिनट का ठहराव तात्कालिक प्रभाव से प्रदान करने का निर्णय लिया है। पूर्वोत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि दौराई से चलने वाली 15091 दौराई-टनकपुर एक्सप्रेस डाबला स्टेशन पर 19:53 बजे पहुंचेगी और 19:55 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार, वापसी यात्रा में 15092 टनकपुर-दौराई एक्सप्रेस डाबला स्टेशन पर 08:07 बजे पहुंचेगी और 08:09 बजे रवाना होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित