शिवपुरी , मई 22 -- मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में करेरा थाना पुलिस ने दो कथित स्मैक तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लाखों रुपए मूल्य की स्मैक बरामद की है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय मीणा (22) और रामहेत मीणा (31) के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को करेरा क्षेत्र में सूचना के आधार पर घेराबंदी कर पकड़ा गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 43.6 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब आठ लाख 60 हजार रुपए बताई गई है। इसके अलावा एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित