जयपुर , अप्रैल 06 -- राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर काम नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि इस सरकार को दो वर्ष हो चुके हैं लेकिन उनका काम नहीं करना समझ से परे है।

श्री गहलोत ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में प्रदेश में एसआई भर्ती मामले में न्यायालय के आदेश के संदर्भ में यह बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित