श्रीगंगानगर , मार्च 05 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले में बुधवार को दो अलग दुर्घटनाओं में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य युवक घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि सूरतगढ़ के इंदिरा सर्किल पर एक बैंक की कैश वैन की चपेट में आने से मोटर साइकिल पर सवार जीतू बाजीगर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे श्रीगंगानगर के जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी।

पुलिस ने बताया कि रात करीब साढ़े आठ बजे बसंत विहार कॉलोनी के पास बायपास रोड पर स्थित रेलवे ओवरब्रिज पर एक कार की चपेट में आने से स्कूटी पर सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों में पारस की हालत गंभीर है। सूरतगढ़ में अपेक्स अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जयपुर भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित