अलवर , जुलाई 27 -- राजस्थान में कोटपूतली-बहरोड जिले के नीमराना थाना क्षेत्र में पुलिस ने मोटर साइकिल चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह ने सोमवार को बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में नीमराना औद्योगिक क्षेत्र, कस्बा नीमराना और आसपास के थाना क्षेत्रों में 25 से अधिक मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम देना कबूल किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अब तक ब चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कर ली हैं, जबकि अन्य वाहनों की बरामदगी के लिए पूछताछ जारी है।

उन्होंने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी देर रात औद्योगिक क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुनसान स्थानों पर खड़ी मोटरसाइकिलों की रेकी करते थे। मौका मिलते ही कुछ ही मिनटों में मोटर साइकिल चोरी करके फरार हो जाते थे। पिछले करीब चार महीने से नीमराना क्षेत्र में लगातार हो रही मोटर साइकिल चोरी की वारदातों के पीछे इन्हीं दोनों का हाथ बताया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित