भीलवाड़ा , फरवरी 01 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर थाना क्षेत्र में रविवार को दो वाहनों की टक्कर से चार लोग घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि राजकीय राजमार्ग पर बोलेरो विपरीत दिशा से आ रही कार से टकरा गई। दोनों वाहनों में सवार लोगों की चीख पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोगों की मदद से दोनों ही वाहनों मे सवार चार लोगों को बाहर निकाल कर जहाजपुर अस्पताल भिजवाया, जहां से कार चालक भूपेंद्र धोबी को हालत गंभीर होने से कोटा भेज दिया गया। शेष तीन घायलों बोलेरो चालक हंसराज मीणा (25), सांवरलाल मीणा (76) और चकोर (65) का राजकीय अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित