रुद्रपुर , मार्च 17 -- उत्तराखंड में ऊधमसिंह नगर जिले के पुलभट्टा में पुलिस ने दो लाख रुपए की स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार रात को पुलभट्टा पुलिस संदिग्ध लोगों की तलाश में जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी लेने पर उसके पास से प्लास्टिक के डिब्बे में रखी 15.33 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिव , निवासी पुरानी मंडी, रेलवे स्टेशन के पास, थाना किच्छा, ऊधमसिंहनगर के रूप में हुई है।

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना पुलभट्टा में मादक द्रव्य अधिनियम के मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित