अलवर , मार्च 12 -- राजस्थान में अलवर जिले के रैणी थाना क्षेत्र में बुधवार रात दो मोटर साइकिलों की टक्कर में तीन लोग घायल हो गये।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कालूराम सैनी और बाबूलाल देर रात एक मोटर साइकिल से शादी समारोह से लौट रहे थे। तभी भजेडा मार्ग पर विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य मोटर साइकिल से उनकी टक्कर हो गयी। इससे दोनों के साथ ही दूसरी मोटर साइकिल पर सवार महेश जोशी भी घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगोंं की मदद से तीनों को अस्पताल पहुंचाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को अलवर भिजवा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित